पनीर के पराठे
सामग्री :-
| पनीर | 250 ग्राम |
| गेहूं का आटा | 2 कप |
| प्याज | 1 बारीक़ कटा हुआ |
| हरा धनिया | बारीक़ कटा हुआ |
| हरी मिर्च | 2 बारीक़ कटी हुई |
| अदरक | 1 बारीक़ घिसी हुई |
| लाल मिर्च पाउडर | ½ चम्मच |
| चाट मसाला | ¼ टी स्पून |
| जीरा पाउडर | ¼ टी स्पून |
| घी | पराठे सकने के लिए |
सबसे पहले आटा नमक डाल कर गुंध लेंगे| और दूसरी तरफ स्टाफिंग के लिए मसाला तैयार करेंगे, उसके लिए सबसे पहले पनीर को बारीक़ घिस लेंगे फिर उसमे प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, और सारे मसाले डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर लेंगे|
अब आटे की लोई लेकर पनीर स्टफिंग करके पराठा बेल लेंगे| तवे पर घी लगाकर पराठे को दोनों तरफ से सेक लेंगे| और ऊपर से बटर लगाकर सर्व करेंगे|







0 comments:
Post a Comment