Home »
» राजस्थानी गट्टे का पुलाव रेसिपी
राजस्थानी गट्टे का पुलाव
सामग्री :-
बासमती चावल | 1 ½ कप |
बेसन | 1 ½ कप |
दही | ¼ कप |
हल्दी पाउडर | ¼ टी स्पून |
लाल मिर्च पाउडर | 2 टी स्पून |
गरम मसाला | ¼ टी स्पून |
तेज पत्ते | 2 -3 |
राई – जीरा | ½ टी स्पून |
करी पत्ते | 8 -10 |
अदरक – हरी मिर्च का पेस्ट | 1 टी स्पून |
निम्बू का रस | स्वादानुसार |
नमक | स्वादानुसार |
हरी धनिया बारीक़ कटा हुआ | 2 टी स्पून |
तेल | आवश्यकतानुसार |
हींग | चुटकी भर |
विधि :-
गट्टे के लिए बेसन में 3 टी स्पून तेल, लाल मिर्च पाउडर, हिंग, अमचूर, गरम मसाला, दही नमक मिलकर कड़क गूंध लेंगे| और लंबे रोल बनाकर गरम पानी में डालकर उबाल ले| रोल्स के नरम होने पर आँच से उतारकर छान ले| और छोटे छोटे टुकड़े काट कर रख ले| कढाई में 4 टी स्पून तेल गरम करके राई जीरा का छौक लगाये| तेजपत्ते, अदरक हरी मिर्च का पेस्ट, हल्दी पाउडर करी पत्ते डाल कर भुन ले| अब गट्टे डालकर हल्का सा भुन ले| अब सारे मसाले डालकर पका ले और पके हुए चावल डालकर ऊपर से निम्बू का रस, हरा धनिया मिलाकर 5 मिनट आँच पर पकाएं | लीजिये तैयार है राजस्थानी पुलाव | आप इन्हें गरमा गरम सर्व करे |
0 comments:
Post a Comment