मूंग के बीकानेरी पापड़ बनाने का तरीका
पहले के ज़माने में हमारी दादी नानी घर पर ही पापड बनाती थी लेकिन आज कल पापड़ बनाना कोई नहीं जानता है| सब को यह बहुत कठिन लगता है लेकिन ये बहुत ही आसान है तो आइये जानते है पापड बनाने का तरीका | सबसे पहले हम देखते है की हमे क्या क्या सामग्री चाहिए |
सामग्री :-
मूंग का मोगर | ½ किलो |
उडद का मोगर | ½ किलो |
काली मिर्च | 50 ग्राम बारीक़ पीसी हुई दरदरी |
पापड खार | 50 ग्राम |
नमक | 30 ग्राम |
तेल | 1 टेबल स्पून |
पानी | 700 ग्राम |
सबसे पहले पानी को उबालेंगे की वो उबल के 600 ग्राम रह जाये|तब इसमें नमक व पापड खार मिला देंगे| अब इस पानी को ठंडा होने देंगे| इसके बाद मूंग का मोगर व उड़द के मोगर को बारीक़ पिस लेंगे| अब दोनों मोगर को मिक्स कर लेंगे| फिर काली मिर्च मिला कर खार के पानी से उसे उसन लेंगे फिर इसे तेल लगाकर कूटेंगे| इसको जितना कूटेंगे यह उतने ही फोसरे होंगे| इसको अच्छी तरह कूटने के बाद इसकी लम्बी लम्बी बेल बनालेंगे| फिर इसको धागे की साहयता से काट कर लोये बना लेंगे| अब 2-4 घंटे इन्हें ढक कर रख देंगे| 2-4 घंटे के बाद अब इन लोए से पापड बेल कर सुखा लेंगे| पापड़ को ज्यादा नहीं सुखाना है| फिर इन पापड को सेक कर उपर से घी लगाकर सर्व करेंगे |
0 comments:
Post a Comment