चायनीज कचौरी
सामग्री :-
मैदा
|
2 कप
|
तेल
|
2 टेबल स्पून मोयन के लिए
|
नूडल्स
|
1 कप
|
प्याज
|
1 पतले लम्बे कटे हुए
|
गाजर
|
1 पतली लम्बी कटी हुई
|
पत्तागोभी
|
½ कप बारीक़ कटे हुए
|
फ्रेंच बीन्स
|
½ कप बारीक़ कटे हुए
|
शिमला मिर्च
|
½ कप बारीक़ कटे हुए
|
विनेगर
|
½ टी स्पून
|
टोमैटो सॉस
|
2 टी स्पून
|
चिली सॉस
|
1 टी स्पून
|
सोया सॉस
|
1 टी स्पून
|
नमक
|
स्वादानुसार
|
तलने के लिए तेल
|
आवश्यकतानुसार
|
विधि :-
फिलिंग के लिये ------ एक पैन में पानी और नूडल्स डालकर उबाल ले | नूडल्स जब नरम हो जाये तो उतारकर पानी निथार ले | और तुरंत ठन्डे पानी से धो ले | ताकि नूडल्स चिपके नहीं | पैन में 2 टी स्पून तेल गरम करके प्याज डालकर भुन ले | अब सारी सब्जियां डालकर तेज आँच पर नरम होने तक भुन ले | उबले हुए नूडल्स, तीनो सॉस, विनेगर , नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर ले | 2-3 मिनट बाद आँच से उतार ले | और ठंडा होने दे |
कवरिंग के लिए ----- मैदा, नमक मोयन का तेल और पानी डालकर इसे गूँध लेंगे | 15 मिनट तक ढंककर रख देंगे | अब गुंधे हुए मैदा की मोटी लोई बनाकर उसमे नूडल्स वाला मसाला भरेंगे| गरम तेल में धीमी आँच पर सुनहरा होने तक तल लेंगे | और इसे शेजवान की चटनी या हरी चटनी के साथ सर्व करे |
0 comments:
Post a Comment