स्वादिष्ट मैंगो कोफ्ता पुलाव
सामग्री ----
कॉर्नफ्लोर | 1 टीस्पून |
तेल | 4 टीस्पून |
जीरा | 1 टीस्पून |
पनीर | 1 कप कद्दूकस |
हरी मिर्च | 1 टीस्पून बारीक़ कटी हुई |
काजू | थोड़े से टुकड़े |
इलायची पाउडर | चुटकी भर |
करी पत्ते | थोड़े से |
बासमती चावल | 1 कप पका हुआ |
आम | पका हुआ [ टुकडो में कटा हुआ |
हरा धनिया | थोडा सा |
तेजपत्ते | 2 |
लौंग | 2-3 |
दालचीनी | 2 टुकड़े |
गुलाबजल | 1 टीस्पून |
केवड़ा जल | 1 टीस्पून |
अदरक का पेस्ट | 1 टीस्पून |
बेसन | 1 टीस्पून |
कॉर्नफ्लोर | 1 टीस्पून |
विधि ----
कोफ्ते के लिए --- पनीर, आम के टुकड़े, कॉर्नफ्लोर, बेसन, काजू, इलायची पाउडर, सभी को मिक्स करके बॉल्स बना ले |
अब कॉर्नफ्लोर, बेसन और नमक में थोडा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बना ले| इसमें बॉल्स को डुबोकर सुनहरा होने तक गरम तेल में तल ले|
पुलाव के लिए ---- एक पैन में तेल गरम करके जीरा, करीपत्ता, तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी, अदरक का पेस्ट, नमक डालकर 1-2 मिनट तक भुन ले| हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिक्स करे| चावल और हरा धनिया मिलाकर पकाएं | थोडा सा गुलाब जल और केवडा जल छिड़ककर | चावल के ऊपर कोफ्ता रखकर गरम गरम सर्व करे |
0 comments:
Post a Comment