परीक्षा के दिन क्या करे क्या नहीं
परीक्षा का दिन नजदीक आते ही क्या बच्चे क्या बड़े सभी के दिल की धड़कने तेज हो जाती है| ऐसे में कुछ छोटी छोटी बातो को ध्यान में रखकर हम अपने एग्जाम को ईजी और सफल बना सकते है|
1 | परीक्षा में जाने से पहले अपने सभी जरूरत के सामान को एक जगह पर इकट्टा कर लेना चाहिए जैसे – पेन, स्केल, कलरबॉक्स, रबर, पेंसिल, प्रवेश पत्र आदि | |
2 | परीक्षा के दिन परीक्षा स्थल पर समय से पहले पहुचना चाहिए जिससे घबराहट न हो| |
3 | प्रश्न पत्र के मिलते ही उसे अच्छी तरह से एक बार जरूर पढना चाहिए | |
4 | प्रत्येक प्रश्न के लिए समय कितना समय देना है ये तय कर लेंगे और उसी समय में प्रश्न को पूरा करने की कोशिश करेंगे| |
5 | प्रश्न पत्र में जो मुख्य प्रश्न है उन्हें रेखांकित करेंगे| |
6 | प्रश्न में जो पूछा गया है उसी के अनुसार उस प्रश्न के उत्तर देंगे| |
7 | प्रश्न में शोर्ट फॉर्म का प्रयोग जहा तक हो नहीं करना चाहिए | |
8 | प्रश्न के जो मुख्य बिंदु है उन्हें दिमाग में अच्छी तरह से दोहराएंगे और उनका बिन्दुओ में विश्लेषण करेंगे| |
9 | जब आपको यू लगे की समय कम है तो उत्तर के महत्वपूर्ण बिन्दूओ को पहले लिखेंगे जिससे हमे आसानी से नंबर मिल सके| |
10 | उत्तर के बिच में ही निष्कर्ष नहीं देंगे| जहां जैसी जरूरत हो वैसा ही लिखेंगे| |
11 | एक ही प्रश्न में अधिक समय नहीं लगायेंगे जल्दी जल्दी उत्तर देने का प्रयास करेंगे | |
12 | अगर कोई प्रश्न अच्छी तरह से नहीं आ रहा हो तो जो पहले आ रहो हो उसे पहले करेंगे| फिर जो समय बचेगा उस में वह प्रश्न लिख लेंगे| |
तो अब घबराईये नहीं अच्छे से एग्जाम की तैयारी करे| आपके अच्छे एग्जाम के लिए आप सब को आपकी दोस्त पुनीता अग्रवाल की तरफ से ALL THE BEST ………………….
0 comments:
Post a Comment