पनीर के पकौड़े

सामाग्री:-
पनीर | 250 ग्राम |
अदरक | ½ टी स्पून |
हरी मिर्च | 4 |
लहसुन | 1 टी स्पून |
काली मिर्च | ¼ टी स्पून |
लाल मिर्च | ½ टी स्पून |
बेकिंग सोडा | ¼ टी स्पून |
नमक | स्वादानुसार |
मैदा | 100 ग्राम |
सूजी | 1 ½ टेबल स्पून |
शेजवान चटनी | ½ टेबल स्पून |
सबसे पहले अदरक, हरी मिर्च, लाल मिर्च, काली मिर्च, लहसुन सभी को अच्छे से पीस लेंगे| अब मैदा, सूजी, शेजवान चटनी, बेकिंग सोड़ा और पीसा हुआ मसाला मिला कर घोल तैयार कर लेंगे | अब एक कढाई में तेल गरम करेंगे| जब तेल गरम हो जाये तब पनीर को घोल में डीप करके तलेंगे | जब पकौड़े सुनहरे हो जाये तो उतार लेंगे |
तो तैयार है आपके गरमा गरम पकौड़े जिन्हें आप चाय के साथ सर्व कर सकते है |
0 comments:
Post a Comment