साबूदाने के पापड
साबूदाने के पापड हम व्रत में खा सकते है| यह बहुत ही आसन है| और घर पर ये बहुत ही कम समय और बहुत ही कम कीमत में बन जाते है| आईये देखते है इसके लिए हमे क्या क्या सामग्री चाहिए|
सामग्री:-
साबूदाना | 250 ग्राम |
सैंदा नमक | स्वादानुसार |
काली मिर्च | स्वदानुद्सार |
पानी | 500 ग्राम |
सबसे पहले साबूदाने को रात में भिगोकर रख देंगे| इसके बाद अब हम पानी में काली मिर्च, नमक और साबूदाना डाल कर इन्हें पकाएंगे| इसे थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहेंगे जब साबूदाना अच्छी तरह पक जाये इसमें बिल्कुल भी दाना नहीं दिखे| तब इसे गैस पर से उतार लेंगे अब एक प्लास्टिक लेंगे और चम्मच की सहयता से उसे पतले पतले फैला लेंगे| सूखने पर पलट लेंगे और 2-4 दिन धुप में अच्छी तरह सूखने देंगे| जब यह अच्छी तरह सुख जाये तब इन्हें गरम तेल में तल लेंगे और आप इन्हें आपके व्रत में तल कर खा सकते है|
0 comments:
Post a Comment