पनीर कटलेट
पनीर कटलेट बनाने के लिये सामग्री
सामग्री
आलू | 6 |
लालमिर्च | 1 टीस्पून |
नमक | स्वादानुसार |
गरम मसाला | 1 टीस्पून |
अमचूर | ½ टीस्पून |
ब्रेड | 4 स्लाइस |
तेल | तलने के लिये |
पनीर | 100 ग्राम |
अदरक, निम्बू , हरीमिर्च , हरा धनिया | स्वादानुसार |
प्याज | 1 बारीक़ कटा हुआ |
काली मिर्च | ¼ टीस्पून |
सबसे पहलेहम आलू को उबाल कर मैश कर लेंगे फिर ब्रेड के ब्राउन कार्नर निकाल लेंगे अब ब्रेड को पानी में डीप करके निचो लेंगे और अब में आलू में ब्रेड नमक, लालमिर्च, गरम मसाला, अमचूर मिला करके मसाला तैयार करेंगे |
अब हम कटलेट में भरावन के लिए मसाला तैयार करेंगे| भरावन के लिए पनीर को कस लेंगे और उसमे अदरक हरीमिर्च, धनिया, प्याज, काली मिर्च, नमक, निम्बू सब सामग्री डालकर सबको मिक्स कर लेंगे| अब हम आलू के मसाले की गोली को हाथ पर फैला कर उसमे बीच में पनीर का मसाला भर कर इसे कटलेट का शेप या कोई भी मन चाहा शेप देकर कटलेट तैयार कर लेंगे | अब एक कड़ाई में तलने के लिए तेल गरम करेंगे| जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाये हो तो गैस को मीडियम कर के कटलेट को फ्राय करेंगे| जब कटलेट लाइट ब्राउन हो जाये तो इन्हें उतार कर हरी चटनी व सॉस के साथ सर्व करे|
0 comments:
Post a Comment