आलू और हरी मटर की टिकिया
सामग्री :-
| आलू | 2 उबले हुए मैश किये हुए |
| गाजर | 1 कद्दूकस की हुई |
| हरी मटर | 25 ग्राम उबली हुई |
| हरा धनिया | बारीक़ कटा हुआ |
| कॉर्न | 2 टेबल स्पून |
| पनीर | 50 ग्राम मैश किया हुआ |
| चीज | 1 क्यूब कद्दूकस की हुई |
| नमक | स्वादानुसार |
| गरम मसाला | ½ टी स्पून |
| हरीमिर्च | 1 बारीक़ कटी हुई |
| तलने के लिए तेल | |
| कॉर्नफ्लोर | 1 टेबल स्पून |
| ब्रेड क्रश | |
| मैदा | 1 टेबल स्पून |
सबसे पहले एक बाउल में आलू, गाजर, मटर, कॉर्न, और सारे मसाले मिला लेंगे| अब एक दुसरे बाउल में मैदा और कॉर्न फ्लोर का पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करेंगे| अब आलू के मसाले को टिकिया का शेप देकर इस घोल में डुबो कर ब्रेड के चूरे में लपेटकर तवे पर शेलो फ़्राय करेंगे| अब गरमा गरम हरी चटनी टमाटर सौस के साथ सर्व करे|







0 comments:
Post a Comment