चॉकलेट कप विद फ्रूटस
सामग्री:-
डार्क चोकलेट | ½ कप |
पाइनएप्पल | 250 ग्राम |
एप्पल | 1 |
किवी | 1 |
ग्रेप्स | 250 ग्राम |
स्ट्रॉबेरी | 1 ½ टेबल स्पून क्रश किया हुआ |
क्रीम | ½ कप |
डिस्पोजेबल कप | 3 – 4 |
विधि :-
सबसे पहले एक बाऊल में चोकलेट डालकर माइक्रोवेव में 1 मिनट के लिए पिघला लेंगे| फिर रूम टेम्प्रेचर में ठंडा होने देंगे| अब डिस्पोजेबल कप के किनारों पर एक छोटा चीरा लगायेंगे| कप में चोकलेट डाल कर कुछ इस तरह से गोल घुमाएँ की अन्दर एक मोटी कोटिंग हो जाये| अब फ्रूट्स में क्रीम मिलाकर कप में भर देंगे| और सेट होने के लिए फ्रीज़ में रख देंगे| 20 मिनट के बाद फ्रीज़ में से निकालकर कप को फाड़ कर निकाल देंगे और क्रीम और स्ट्रा बेर्री से गार्निश करके सर्व करेंगे|
0 comments:
Post a Comment